आप समर्थकों ने पुतला फूंक कर केन्द्र सरकार और पीएम मोदी की निंदा की

November 4, 2016 2:06 PM0 commentsViews: 94
Share news

अजीत सिंह

aap-1-copy

सिद्धार्थनगर। वन रैंक वन पेंशन अधिकार प्राप्त न होने से क्षुब्ध रिटायर्ड फौजी राम किसन ग्रेवाल की आत्महत्या के बाद उपजे हालात पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा उबाल है। इसके विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध स्वरूप पुतला फूंका और घटना की जम कर निंदा की।

यहां सिद्धार्थ तिराहे पर आपके कार्यकर्ता इक्ठ्ठा हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान  उन्होंने केन्द्र सरकार और पीएम मोदी के विरुद्ध नारेबाजी भी की तथा सभा कर केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक इ० सर्वेश जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार अब पूरी तरह तानाशाही पर आमादा हो गयी है। गैर बीजेपी सरकारों के साथ वह आपातकालीन हथकंडे अपना रही है।

मध्यप्रदेश मुठभेड़ कांड के शहीद कांस्टेबल के परिजनों से मिलने जब वहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जाते हैं तो वह राष्ट्रवाद हो जाता है और वही जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने राज्य के शहीद फौजी के परिजनों से मिलने जाते हैं तो उन्हें मिलने से रोक दिया जाता है। हद तो यहां तक की गयी कि उप मुख्यमंत्री को हिरासत में ले लिया गया।

मीडिया प्रभारी फैसल ने कहा कि मोदी सरकार के एक के बाद एक झूठ सामने आ रहे हैं। एक तरफ वे देश के सैनिकों के सम्मान का ढोंग करते हुए ढिंढोरा पीट रहे हैं, दूसरी  तरफ अपमानित फौजी के आत्महत्या के बाद उनके परिजनों को ढांढस बंधाने के बजाय दिल्ली पुलिस उन्हें अपमानित कर हवालात में डाल देती है।
कोषाध्यक्ष आफ़ताब रजा ने कहा मोदी सरकार सत्ता से मदान्ध होकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है और संवैधानिक इकाइयों का लॉ एंड ऑर्डर की आड़ में दमन कर रही है। आम आदमी पार्टी इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसका सड़क से लेकर संसद तक विरोध किया जायेगा।

इस मौके पर अजय राव, इरशाद खान, सिद्धान्त यादव, शैलेश शर्मा, सोनू खान, आतिफ, विनोद कुमार , अदालत, राम सहाय यादव, सेराज अली, अख्तर अली, सत्यांनंद पांडेय, साबिर अली, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply