अब आशा बहुएं लेकर रहेंगी कर्मचारी का दर्जा, चरणबद आंदोलन तय

January 15, 2016 10:42 AM0 commentsViews: 654
Share news

संजीव श्रीवास्तव

कामिनी देवी

कामिनी देवी

महिला जागो हक मांगों की सह प्रदेश अध्यक्ष कामिनी देवी एवं जिलाध्यक्ष शीला साहनी ने कहा है कि अब आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाकर ही दम लिया जायेगा। इसके लिए जो भी आंदोलन करना होगा। आशा बहुए तैयार है। इस मांग को लेकर 16 जनवरी को लोटन में जबरदस्त आंदोलन किया जायेगा।

कामिनी देवी एवं शीला साहनी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा है कि इस मांग को लेकर आशा बहुए संगठन के बैनर तले काफी दिनों से आंदोलन कर रही है। राष्ट्रपति कार्यालय से प्रदेश सरकार के पास पत्र भी आ चुका है, मगर प्रदेश सरकार इस मामले पर निर्णय नहीं ले रही है।

दोनों ने कहा कि पहले जनपद में आंदोलन किया जायेगा। इसकी शुरुआत लोटन से होगी। उसके बाद 21 जनवरी को इटवा एवं 25 जनवरी को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जायेगा। अगर इसके बाद भी बात नहीं बनी, तो लखनऊ एवं दिल्ली में भी आंदोलन किया जायेगा।

कामिनी एवं शीला का कहना है कि स्वास्थ्य योजनाओं को सफल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होने के बाद भी उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया जाता है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात बाबू वर्ग हर वक्त उनसे धनादोहन के प्रयास में लगा रहता है, मगर अब ऐसा नहीं होगा।

Leave a Reply