अभिलाष बने जयसवाल महासभा के अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाइयां

August 14, 2020 3:05 PM0 commentsViews: 272
Share news

शिव श्रीवास्तव

महाराजगंज। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा इकाई उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल के संस्तुति पर प्रदेश महासचिव युवा आशीष जायसवाल द्वारा संगठन के बृजमनगंज निवासी शिक्षक अभिलाष जायसवाल को बृजमनगंज नगर अध्यक्ष युवा के पद पर मनोनयन किया।

अभिलाष के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचंद्र जायसवाल ने कहा कि अभिलाष के नगर अध्यक्ष बनने से संगठन को नया आयाम मिलेगा इसके साथ उन्होंने कहा कि हमे अभिलाष के मनोयन से संगठन में नगर के साथ साथ जनपद में भी मजबूती मिलेगी। संगठन के प्रदेश महासचिव आशीष जायसवाल ने कहा की हमे भरोसा है कि अभिलाष के नेतृत्व में समाज के लोगों को एकजुट करने व उनके समस्याओं को संगठन  द्वारा निस्तारण  हो सकेगा। अभिलाष जायसवाल के नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों व उनके शुभचिंतको ने बधाई दिया।

इस दौरान अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, वरिष्ठ प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, जिलाध्यक्ष महराजगंज विजय जायसवाल, जिलाध्यक्ष युवा महेंद्रानंद जायसवाल, परशुराम जायसवाल,   भाजपा नेता राकेश जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र यादव, युवा नेता विनोद जायसवाल, संजय जायसवाल, गौरव,पवन,अंकित,अमन, सनी, काजू,आलोक,अभिषेक,आदर्श, नीरज, सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया।

Leave a Reply