अभिजात मिश्रा बने भाजपा प्रदेश महामंत्री, प्रेम त्रिपाठी दीपक मौर्या कन्हैया फतेबहदुर सिंह ने दी बधाई
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम त्रिपाठी ने अभिजात मिश्रा को भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके आलावा भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, महामंत्री फतेबहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान सहित दर्जनों भाजपा नेताओं ने श्री मिश्रा को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा ने प्रेम त्रिपाठी के साथ राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा की और यूपी में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से बातचीत की। उन्होंने खासतौर पर प्रेम त्रिपाठी से पूर्वांचल में पार्टी की स्थिति और चुनावी तैयारियों की जानकारी हासिल की।
अभिजात मिश्रा से हुई विस्तृत बातचीत की जानकारी देते हुए प्रेम त्रिपाठी ने बताया कि राज्य की योगी सरकार ने जनहित से जुडी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया है, यूपी में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद माफियाओं और अपराधियों के हौसले बुरी तरह से पस्त हुए हैं। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, यही वजह है कि यूपी की जनता राज्य की भाजपा सरकार के साथ है।
प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि हमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को सरकार द्वारा किये गए जनहित के कार्यों की जानकारी देनी है, इसके लिए पार्टी ने रणनीति तैयार की है और उसी रणनीति के तहत हम लोग संगठन में काम कर रहे हैं और जनता को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं।





