आदर्श बाल वाटिका के लिए ईसीसीई एजुकेटर किए गए प्रशिक्षित

September 10, 2026 10:20 PM0 commentsViews: 78
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत जिले के 168 ईसीसीई एजुकेटर का प्रशिक्षण दो बैच में बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के उप प्राचार्य लालजी पांडेय ने कहा कि आदर्श बाल वाटिका बच्चों की पहली पाठशाला है, यही बच्चे हमारे विद्यालयों में नामांकित होते हैं। इन्हें शिक्षा से जोड़े रखने के लिए बाल वाटिका संचालित की जा रही है।

डीसी निपुण आशीष सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों से बच्चों के मन के भीतर से स्कूल जाने का डर निकल सके। प्रशिक्षण में प्रवक्ता डॉ. प्रतिभा सिंह द्वारा पूर्व प्राथमिक शिक्षा से परिचय एवं बालवाटिका हेतु प्रदेश का विजन के सम्बन्ध में चर्चा किया गया।

नोडल एआरपी उत्कर्ष श्रीवास्तव द्वारा क्रियाशील बालवाटिका के विषय में बताया गया। जादुई पिटारा, वांडर बॉक्स के बारे में भी बताया गया। नोडल एसआरजी अपूर्व श्रीवास्तव ने ईसीसीई एजुकेटर के कार्य एवं दायित्वों के बारे में बताया। प्रशिक्षण में डायट प्रवक्ता अनिल मिश्रा, रामचंद्र मौर्य, श्याम प्रताप सिंह, बद्रीनारायण, एजुकेटर अंजली पिंकी वर्मा, सौम्या, ज्योति, श्वेता, अर्चना, प्रिया, निशा, क्षमा आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply