आशा कार्यकत्री के कोरोना पाजीटिव पाये जाने से लागों में हड़कंप, आशा बहुएं दहशत में

June 14, 2020 11:52 AM0 commentsViews: 751
Share news

शिव श्रीवास्तव

 महराजगंज। थाना बृजमनगंज क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक आशा कार्यकर्त्री के कोरोना पॉजीटिव होने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे स्वास्थ्यकर्मियों सहित स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। इस घटन से अशाओं में दहशत पैदा गई है।

मालूम हो की समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बृजमनगंज में कार्यरत एक आशा कार्यकर्त्री को कोरोना होने की खबर है।बताया जाता है उक्त आशा कार्यकर्त्री क्षेत्र के ग्राम सभा फुलमनहाँ टोला जहलीपुर की रहने वाली है।आज शाम को कोरोना होने की खबर से स्वास्थ्यकर्मियों सहित क्षेत्र में हड़कंप मचा है।

आशा के निवास गाँव जहलीपुर में शासन प्रशासन स्तर से अधिकारियों का आगमन शुरू हो गया है।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर हर सम्भव मदद किये जा रहे हैं। इस घटना के बाद गांव को रेड जोन घोषित किया जा सकता है। ग्रामीणों के आशंकित होने का यही मूल काकरण बता जा रहा है।

Leave a Reply