घर पर आधारकार्ड बनवाने के चक्कर में खाते से उड़ाये बारह हजार कार्यवाही की मांग

August 28, 2021 3:20 PM0 commentsViews: 391
Share news

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थानांतर्गत रमवापुर नानकार गांव में बाइक सवार दो व्यक्तियों ने बृहस्पतिवार को एक महिला और उसके बच्चों का आधार कार्ड बनाने के बहाने अंगूठा लगवाकर खाते से 12 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला को कुछ शक होने पर उसे बैंक से जानकारी हुई तो शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र रमवापुर नानकार की दुलरमती पत्नी गब्बर ने बताया कि बृहस्पतिवार को अपने घर पर अपने बच्चों के साथ थीं। तभी बाइक पर सवार दो व्यक्ति आए और फ्री में आधारकार्ड बनाने की बात कही।  उसके बाद लैपटॉप फिंगर प्रिंट मशीन कैमरा निकालकर बच्चों की तस्वीर ली और अंगूठा लगाने के लिए कहने लगे।  उसके बाद वह आधार कार्ड बनवाने के लिए राजी हो गई।

उन दोनों ने महिला से  कहा  बिना महिला के अंगूठे के निशान के बच्चों का आधार कार्ड नहीं बन पाएगा। जैसे ही महिला ने अंगूठा लगाया, तो कहने लगे जल्दी ही आधार घर पर पहुँच जाएगा यह कहकर की अब दूसरी जगह जाना है आधार बनाने फिर दोनों चलता बने। उसके महिला को शक हुआ। जानकारी लिए शुक्रवार को वह बैंक में गई। वहां पता चला कि 12 हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए हैं। इस मामले में उसने शोहरतगढ़ पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस घटना की कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply