अधिवक्ताओं ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, वितरण किया तिरंगा झण्डा

August 12, 2022 9:49 PM0 commentsViews: 198
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने के क्रम में प्रधानमंत्री एव मुख्यमंत्री के आवाह्न पर शुक्रवार को सिविल सिद्धार्थ बार एशोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एव विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली कचहरी परिसर से निकाली गई। तिरंगा रैली को शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कचहरी परिसर में आकर समापन किया गया।

तिरंगा रैली के दौरान सभी समाज के लोगो को तिरंगा झण्डे का वितरण भी किया गया। इस दौरान अधिवक्ता अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा देश आज़ादी का 75वा वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस तरह से हर घर झण्डा फहराए जाने को लेकर जो प्रयास किया जा रहा है, इसका प्रमुख उद्देश्य यह है कि हमारे देश के नौजवान, बच्चे एव बड़े बुजुर्ग सभी लोग अपने देश के आज़ादी के इतिहास को जाने, वीर सपूतों के कार्यो के बारे में जाने, जिनके बदौलत आज हम लोग स्वतंत्र है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा झण्डा घरों पर लगाते समय तिरंगे के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाय, तिरंगे को ऐसे लगाए कि जमीन से न सटे, और हमेशा यह ध्यान रहे तिरंगा लगाते समय केशरिया रंग ऊपर होना चाहिए और हरा रंग नीचे होना चाहिए। तिरंगे के साथ किसी को भी छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए, हर किसी को तिरंगे को सम्मान के साथ अपने घरों पर लगाकर आज़ादी के अमृत महोत्सव को और भी भव्य बनाएं।

इस दौरान अधिवक्ता प्रभाकर मिश्रा, कृपा शंकर त्रिपाठी, इंदु कुमार सिंह, संतोष मिश्रा, कृष्ण मिश्रा, श्रीकृष्ण मिश्रा, संदीप जयसवाल, सुदीप श्रीवास्तव, गिरजेश सिंह, अनिल कुमार विश्वकर्मा, राकेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह द्वितीय, राकेश कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष टैक्स बार एशोसिएशन, विजय शंकर मणि त्रिपाठी, नागेश्वर मद्धेशिया, विक्की, व्यापार मण्डल नगर अध्यक्ष अमन जयसवाल, बृजेश कुमार मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी शामिल रहे।

इसके आलावा वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश कुमार पांडेय, परमहंस त्रिपाठी, शिव प्रसाद उपाध्याय, परमात्मा मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, देवेंद्र पंकज, आशीष त्रिपाठी, महमूद आलम, लल्लू, जयशंकर मिश्रा, राजन सिंह, शिवनाथ यादव, विकास पांडेय, सनी दुबे, शत्रुघ्न चौधरी, विनोद यादव, आर डी यादव, संकटा पांडे, अवनीश द्विवेदी, संप्रभु मिश्रा, अंगद गुप्ता, विनोद चतुर्वेदी, सुमित श्रीवास्तव, संतोष गौड़, शैलेंद्र यादव, चंद्रकांत दुबे, धीरज सिंह, सुरेंद्र कुमार गुप्ता आदि सैकड़ों अधिवक्ता तिरंगा यात्रा में सम्मिलित रहे।

Leave a Reply