बार एसोसिएशन चुनाव की घोषणा, मतदान 15 सितंबर को

August 28, 2015 6:10 PM0 commentsViews: 118
Share news

एम सोनू फारूक8655
सिद्धार्थनगर के सिविल सिद्धार्थ बार एसोसियेशन के चुनाव की घोषणा कर दी गयी है। नामांकन 9 व 10 सितम्बर एवं मतदान 15 सितम्बर को होगा। घोषणा के साथ वकीलों के कैम्पस में सियासी गतिविधियां तेज हो गयी हैं।

यह जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त रामशंकर सिंह उर्फ शेखर सिंह, उप मुख्य चुनाव आयुक्त रमेश कुमार पांडेय एवं नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने संयुक्त विज्ञप्ति में दी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न पदो के लिए पर्चा बिक्री का काम 1 से 8 सितम्बर तक होगा। नामांकन 9 व 10 सितम्बर, वापसी 11 सितम्बर एवं मतदान 15 सितम्बर को सुबह 10 से अपरान्ह 3 बजे तक एवं उसके बाद उसी दिन मतगणना होगी।

एसोसियेशन में 8 पदों के लिए चुनाव होगा। सभी पदों के लिए नामांकन शुल्क अलग-अलग है। अध्यक्ष के लिए 15 सौ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के लिए 1 हजार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संयुक्त मंत्री के लिए 5 सौ रुपये, कोषाध्यक्ष के लिए 750 रुपये तय की गयी है। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 4 सौ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के उम्मीदवारों को 3 सौ रुपये जमा करना होगा।

Tags:

Leave a Reply