आफताब आलम ने दी जनपद वासियों को क्रिसमस डे की बधाई

December 24, 2018 6:12 PM0 commentsViews: 680
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। आज पूरी दुनिया  में क्रिसमस का त्यौहार  मनाया  जा रहा है देश व प्रदेश में लोग बड़ी तादाद  में चर्च  में जाकर प्रार्थना कर रहे है। बाजारों में क्रिसमस की चहल पहल  दिखाई दे रही है। हर साल 25 दिसम्बर को क्रिसमस डे का ये त्योहार इसाई धर्म के प्रभु ईसा मसीह  के जन्म  दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी द्वारा अधिकृत डुमरियागंज लोकसभा के प्रभारी प्रत्याशी आफताब आलम ने जनपद वासियों सहित समस्त  भारतियों को बधाई देते हुए कहा है कि आने वाले चुनाव में फेकू सरकार को देश की जनता उखाड़ फेकने को तैयार है।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा है कि आज डुमरियागंज लोक सभा क्षेत्र की अवाम बसपा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने जनपद वासियो को क्रिसमस डे की बधाई दी है। इस मौके पर आफताब आलम ने कहा कि भाजपा देश की जनता को अपने झूठे वादों से मूर्ख बना रही है।

उन्होंने कहा कि जनता अब इनके छलावे में आने वाली नहीं है। देश की जनता आने वाले चुनाव में सपा बसपा गठबंधन पर अपना भरोषा जतायेगी और देश से इन बहरूपियों की सरकार कों उखाड़ फेकेगी।

Leave a Reply