अफताब ने दिया ईद की मुबारकबाद, कहा- खुशी कि दिन गले मिल कर भाईचारा बढ़ाएं

June 15, 2018 1:58 PM0 commentsViews: 441
Share news

अनीस खान

सिद्धार्थनगर। ईद खुशी का दिन है। समता, सामाजिक न्याय और भाईचारे की बुनियद बने इस पर्व को को एकता दिवस भी माना जा सकता है। इस त्यौहार में नमाज के बाद जिस तरह मुस्लिम समाज अन्य दूसरे समाज के लोग के लोग एक दूसरे से गले मिल कर इतिहास बनाते हैं उसकी मिसाल दुनियां में नहीं मिलती। 

उक्त बातें गुरुवार बहुजन समाज पार्टी के डुमरियागंज सीट से घोषित प्रत्याशी आफताब आलम ने कही। उन्होंने सभी जनपदवासियों को ईद की मुबारकबाद  पेश करते हुए कहा कि आगे कहा कि सिद्धार्थनगर की पावन भूमि से पूरे विश्व को शांति का संदेश महात्मा बुद्ध ने दिया। उनके उपदेश को आज भी यहां की जनता मानते हुये शांति के साथ रह रही है। इस जनपद के लोग शांति और गंगाजमुनी तहज़ीब के विचाधारा के हैं।  जनपद की जनता को सलाम और ईद की ढेरों मुबारकवाद।

उन्होंने ईद के बारे में बताते हुये कहा कि मुसलमान 30 दिन रोजा रख कर ईद के ख़ुशी का इजहार करता है। रोजे में भूखे प्यास रहकर गरीबों, मजलूमो, व अल्लाह की बनाई हुई नेमतों के बारे जनता है। इनकी अहमियत महसूस करता है। जिससे गरीब और भूख के बारे पता चल सके और अपने गरीब मजलूम लोगों की मदद कर सके।

 

Leave a Reply