सनसनीः  युवती से सामहिक दुष्कर्म के बाद समूचे कांड का विडियो बनाया, दो गिरफ्तार

April 19, 2023 12:14 PM0 commentsViews: 1167
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। दो माह पूर्व सामहिक बलात्कार के मामले के एक विडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर शाम तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना नेपाल सीमा से करीब एक गांव का है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ ताछ में लगी है। घटना से सीमावर्ती गांवों में इस हैवानियत और दहशत भरी वारदात से सनसनी मच गयी है।

जानकारी के मुताबिक लगभग दो माह पहले कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती खेत की ओर गई थी। इसी बीच गांव ही दो युवक वहां पहुंच गए और उसके पकड़ लिया। फिर दोनों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी आरोपियों ने बना लिया और वायरल कर देने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। घटना के बाद किशोरी गुमशुम रही, लेकिन वह डर की वजह से परिवार को जानकारी नहीं दे पा रही थी। लेकिन अंदर ही अंदर वह घुली जा रही थी। उसका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था।

घटना में नाटकीय  मोड़ तब आया जब उस रेप कांड के एक विडियो का एक अंश कल अचानक वायरल हो गया। पुलिस को किसी माध्यम से सामूहिक दुष्कर्म के विडियों बनने की जानकारी मिल गई। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और पता लगा कि आरोपियों के पास घटना का पूरा  मूल विडियो वीडियो है। फिर  क्या था। पुलिस पहले बालिका के परिवार के लोगों से मिली औरफिर सबको विश्वास में लेकर किशोरी से जानकारी लिया। किशोरी ने पूरी घटना को सच बताते हुए  कहाकि वह बदनामी के डर से जुबान नहीं खोल रही थी।

पीड़ित युवती ने फूट फूट  कर रोते हुए समूचे घटनाक्रम को बताया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर रविवार देर शाम आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लग गई। मंगलवार देर शाम दोनों को दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि मामला दो माह पुराना है। संज्ञान में आते ही केस सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके आरोपियों को दबोच लिया गया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

 

Leave a Reply