एक ही रात में गांव के दो घरों में घावा बोल कर चोरों ने 10 लाख का नकदी, जेवर उड़ाया,

May 30, 2017 2:33 PM0 commentsViews: 649
Share news

नजीर मलिक

11

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के अगया गांव में बीती रात चोरों के गिरोह ने दो घरों में घात लगा कर चोरी की और दस लाख से ज्यादा का नकदी जेवर लेकर फरार हो गये। चोरी की इस भीषण घटना से इलाके में चारों ओर सनसनी छायी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है, मगर अब तक कोई सुराग नहीं पा सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात ग्राम अगया में चोरों के दल ने मोहित पांडेय के घर पर धवा बोला। चोरों ने बड़ी सफाई से मकान के एक कमरे के जंगले का ग्रिल काट टाला और घर में प्रवेश कर गये। घर के सदस्य बाहरी बरामदे और छत पर सोये थे। चोरों ने आराम से पूरा घर खंगाला। एक भी संदूक, अलमारी खंगालने से नहीं छोड़ा।

घर वालों के मुताबिक घर से चोरों का दल पांच लाख के जेवर और एक लाख नकदी लेकर फरार हो गया। मंगलवार की भोर में लोगों परिजनों को घटना का पता चला। उसके बाद पुलिस को खबर दी गई। बता दें कि मोहित पांडेय का परिवार सम्पन्न है। वह अच्छे किसान और नौकरी शुदा लोगों का परिवार है।

चोरों ने उसी रात गांव के राजकुंवर पांडेय के घर पर भी धावा बोला। घर के सदस्य वहां भी दरवाजे के बाहर सो रहे थे। महिलाएं एक कमरे में थीं। चोर मकान की छत पर चढ़ कर सीढ़ी के सहारे नीचे उतरे। इसके बाद उन्होंने घर के कई कमारों की तलाशी ली और संदूक, ब्रीफकेस में रखे जेवर व नकदी लेकर चम्पत हो गये। राम कुंवर के घर से चोरों के हाथ लगभग 4 लाख की सम्पत्ति हाथ लगी।

सुबह होने पर दोनों घरों के परिजनों ने डुमरियागंज थाने का सूचना दी। जिस पर एसआई नित्यानंद यादव ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। अभी तक घटना का सुराग नहीं लगा पाया है। क्षेत्र में इस दुस्साहसिक चोरी की बहुत चर्चा है।

Leave a Reply