सदर विकास खण्ड के ग्राम अहिरौली में 125 छात्रों को लगा रूबैला टीका

December 14, 2018 8:27 PM0 commentsViews: 298
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थ नगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ (सदर ) क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अहिरौली में शुक्रवार को रूबैला व खसरा का 125 छात्रों को टीका अभियान के तहत टीका लगाया गया।

इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान व प्रधान संघ के जिला प्रवक्ता विजय यादव ने कहा कि क्षेत्र में तमाम तरह की बीमारी हमेशा फैलती रहत है। जिसमें खसरा, ऐ इंसेफेलाइटिस, कुपोषण से असमय मासूम बच्चे काल के गाल में समा जाते है।

जीवन अनमोल है। उसे टीकाकरण से बचाया जा सकता है। ऐसे में रूबैला टीकाकरण अभियान मील का पत्थर साबित होगा। टीकाकरण अभियान में सभी को बढ़ चढक़र कर भागीदारी निभानी चाहिए। इससे हमारे पाल्यों का जीवन बचेगा।

टीकाकरण अभियान में एएनएम सरिता गुप्ता, आशा संगिनी अनीता यादव, प्रधानाध्यापिका मीरा देवी व सहायक अध्यापिका उषा उपाध्य, आशा ललिता देवी, आंगनबाड़ी मधु यादव, शिक्षा मित्र अशोक यादव व पूणिर्मा यादव, प्रमिला आदि की मौजूदगी रही।

Leave a Reply