AIMIM का हर कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय होकर करे कार्य- इसरार अहमद

July 10, 2025 3:54 PM0 commentsViews: 191
Share news

असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के कार्यकर्ताओं का जिला मुख्यालय स्थित शहर के एक होटल में जिलाध्यक्ष निशांत अली की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि एआईएमआईएम पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद रहें। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने पार्टी के कार्यकर्ताओ को मजबूती से क्षेत्र में काम करने के साथ साथ पंचायत चुनाव पर फ़ोकस करने को कहा।

इसरार अहमद ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम समाजवादी पार्टी को जिताने के चक्कर मे बीजेपी को भारी बहुमत से जिता देते हैं जिसका खामियाजा हमे बाद में भुगतना पड़ता है। आखिर में उन्होंने कार्यकर्ताओ को पार्टी के प्रति के सक्रिय होकर काम करने की अपील भी की।

इस दौरान पार्टी के एआईएमआईएम पूर्वांचल महासचिव शफीक अहमद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील यादव, जिलाध्यक्ष निशात अली, मक़बूल अहमद खान, एडवोकेट जावेद खान, जिलाध्यक्ष लीगल सेल मेराज चौधरी, खान जाफरुल्लाह, नईम अख्तर, शराफत पठान,इरफ़ान हुसैन, शादाब खान, मोहम्मद सलमान, हाजी सिराजुद्दीन, शम्स तबरेज, आफ़ताब अहमद, अब्दुल कादिर खान, अकरम खान समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply