कास्ट मंडप एयरवेज का जहाज दुर्घटनाग्रस्त, 11 के मरने की आशंका

February 26, 2016 9:12 PM0 commentsViews: 1211
Share news

संजीव श्रीवास्तव

दुर्धटनाग्रस्त विमान के शवों को उठाते नेपाल आर्मी के जवान

दुर्धटनाग्रस्त विमान के शवों को उठाते नेपाल आर्मी के जवान

सिद्धार्थनगर। पड़ोसी मुल्क नेपाल में शुक्रवार को एक बार फिर प्लेन कै्रश हो गया है। इस विमान हादसे में 11 यात्रियों के मरने की सूचना है। समाचार लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी थी।

जानकारी के मुताबिक कास्ट एयरवेज का 0119 एनएजेबी नं0 के छोटे प्लेन ने शुक्रवार को दोपहर 12.20 बजे नेपालगंज से जुमला के लिए उड़़ान भरा थी। आधे घंटे के बाद जहाज का सम्पर्क कंट्रोल रुम से टूट गया। उड़ान के समय क्रू मेम्बरों समेत प्लेन में 11 लोग सवार थे। बाद में इस प्लेन के कालीकोट जिले के चिलखा नामक स्थान में दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली।

कालीकोट जिले के एडीएम पदमलाल के मुताबिक जहाज चिलखा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर सेना के जवान रवाना हो गये हैं। बताया जाता है कि इसमें 11 लोग सवार थे जिनके मरने की आशंका बतायी जाती है।

गोरतलब है कि अभी मंगलवार को पोखरा से जोमसोम के लिए तारा एयरवेज का विमान म्यागदी उड़ान पर सुर्खे पाटन नामक स्थान पर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी था। जिसमें 23 लोगों की मौत हो गयी थी। जिसमें अभी आधा दर्जन लेागों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। उनके शवों को पोखरा अंचल के अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद डीएनए टेस्ट के लिए काठमांडू भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद शवों को उनके परिजनो को सौंपा जायेगा।

दुर्धटनाग्रस्त विमान के शवों को उठाते नेपाल आर्मी के जवान

दुर्धटनाग्रस्त विमान के शवों को उठाते नेपाल आर्मी के जवान

Leave a Reply