उप्र उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन मनोनीत हुए

July 28, 2022 9:30 PM0 commentsViews: 461
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष/बस्ती मण्डल अध्यक्ष जगदीश अग्रहरि की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें जिले व नगर के तमाम व्यापारियों द्वारा संगठन में शामिल हिने की सहमति जताई गई। इस दौरान सर्वसम्मति से अजय कसौधन को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान एकत्रित व्यापारियों द्वारा व्यापारी हित व उनके सम्मान को लेकर चर्चा की गई। जिस पर सभी को आश्वस्त करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष/बस्ती मण्डल अध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने कहा कि यह संगठन व्यापारियों के हित व सम्मान की लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर संगठन पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करेगा।

बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष/ बस्ती मण्डल अध्यक्ष जगदीश अग्रहरि ने स्थानीय व्यापारियों द्वारा सर्वसम्मति से चुने गए अजय कसौधन को जिलाध्यक्ष व शिवदत्त अग्रहरि नगर अध्यक्ष नौगढ़ व राजकमल जयसवाल को नगर अध्यक्ष बर्डपुर पद पर मनोनीत किया व फूलमाला पहना कर बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर भीमचंद कसौधन, संजय कसौधन, अनिल जयसवाल, हरिराम मिश्रा, ओम प्रकाश, राणा प्रताप सिंह, प्रदीप वर्मा, करुणेश जयसवाल, तुंगनाथ, याहिया, विनोद कसौधन, शिव कुमार, मनोज त्रिपाठी, इंद्र कमल अग्रहरि, रितेश मौर्या, सुनील सराफ, निजामुद्दीन, जगन्नाथ पटवा, रणजीत कसौधन, प्रिंस अग्रहरि प्रदीप गुप्ता, संतोष गौड़, नीरज श्रीवास्तव, शिवरतन कसौधन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply