और अजगर ने देखते ही देखते दबोच लिया नीलगाय का बच्चा

October 9, 2017 2:31 PM0 commentsViews: 532
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिसामुद्दीनपुर के सिवान में एक भूखे अजगर ने सोमवार की सुबह नील गाय के बच्चे को अपना निषाना बना लिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने नील गाय के बच्चे को निगल रहे अजगर को मार कर भगा दिया, परन्तु तब तक नील गाय का बच्चा दम तोड़ चुका था। फिलहाल गांव में अजगर को लेकर दहशत का माहौल है
जानकारी के अनुसार भवानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिसामुद्दीनपुर के सिवान में सोमवार की सुबह एक अजगर द्वारा नील गाय के बच्चे को निगलने की जानकारी होने पर ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गये। बहां पहुचने पर ग्रामीणों ने पाया कि अजगर ने नील गाय के बच्चे को शरीर पूरी तरह से लपेट कर उसे जमीन पर गिरा दिया है और शरीर के एक हिस्से को निगल रहा है।
तभी ग्रामीणों द्वारा अजगर को वहां से भगाने और उसे मारने के लिए लिए चिल्लाने लगे। जिससे घबराकर अजगर वहां से झाडियों में भाग गया, परन्तु तब तक नील गाय का बच्चा दम तोड़ चुका था। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की खबर वन विभाग को दी और खुद हाथों मे लाठी डंडे लेकर अजगर की तलाश मे खेतों में निकल पडे। फिलहाल गांव में अजगर को लेकर दहशत का माहौल है।

 

Leave a Reply