आखिर अजरुन्निशा के गायब होने का रहस्य क्या है, कोई साजिश तो नहीं?

May 20, 2019 11:25 AM0 commentsViews: 1402
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। गौल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अजगरा घाट निवासिनी 65 वर्षीय अजरुन्निशा का अब तक पता नहीं चल सका है। वह बीते 14 मई को अपने मई को अपने मायके यानी ग्राम चांईं में अपने रिश्तेदार के यहां मिट्टी देने के लिए घर से निकली थीं। लेकिन ना तो वह अपने मायके पहुंचीं ना ही घर वापस लौटीं। सवाल ये है कि आखिर वह कहां गायब हो गईं? क्या उसके साथ कोई साजिश हुई है?

स्थानीय लोगों के मुताबिक वह घर से सुबह 10 बजे निकल कर बासी रोडवेज स्टैंड से चाईं के लिए किसी वाहन पर बैठ गई थी। जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटीं हैं। जबकि ग्राम चाईं से भी खबर मिली कि वह वहां भी नहीं पहुंची थी। ऐसे में परिजनो की चिंता बढ़ती जा रही है।

इस मामले में पता चला है कि अजरून्निशा बुजुर्ग तो थी मगर उसकी दिमागी हालत बिल्कुल ठीक थी। वह कई बार बस या जीप से अकेले सफर भी का चुकी थीं। इसलिए ऐसा नहीं लगता कि वह रास्ता भटक गई हो। चर्चा है कि किसी ज्ञात अज्ञात सम्पत्ति के लिए उसके साथ कोई साजिश भी हो सकती है।

14 मई को लापता हुई अजरुन्निशा का अभी तक कुछ पता भी नहीं चल सका है। परिजनों के साथ रिश्तेदार व स्थानीय लोग भी अजरुन्निशा को ढूढने में लगे हुए हैं। इस प्रकाण में वहां के क्षेत्रीय पत्रकार इसरार अहमद भी अजरुन्निशा का पता लगाने का पूरा प्रयास कर रहें हैं। उन्होंने अपील की है कि इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर उन्हें ढूढ़ने में मदद की जाय। गुमशुदा महिला के परिजनों से निम्न नम्बर पर सम्पंर्क किया जा सकता है।

1-6393662814,      2-7398232476,         3-9628465777

 

Leave a Reply