अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश  कार्यसमिति की बैठक लख़नऊ में संपन्न 

July 30, 2023 7:59 PM0 commentsViews: 204
Share news

अजीत सिंह 

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर हरिवंश सिंह का माल्यार्पण करते हुए यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह “चंचल”

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश  कार्यसमिति की बैठक लखनऊ के डीवीएसआर होटल में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय शिरोमणि कुंवर हरिवंश सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह टेवा तथा संचालन प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश) प्रीत कुमार सिंह ने किया। यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह चंचल ने कुँवर हरिवंश सिंह का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया।

उक्त कार्यक्रम में सभी जनपद, मंडल व प्रदेश पदाधिकारियों ने आपसी सहमत से संगठन को और मजबूत करने संगठन के लिए कार्यकर्ता, कार्यालय व कोष की व्यवस्था मजबूत करने पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह, प्रदेश मंत्री अखंड प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कालिका सिंह, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना सिंह आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश मंत्री अखंड प्रताप सिंह ने ओजस्वी भाषण देकर सभी क्षत्रियों में हर्ष का माहौल खड़ा कर दिया। उन्होंने सदस्यता अभियान पर भी बल दिया। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के 9 मंडल 36 जिलों के मेन बॉडी के जिला अध्यक्ष, यूथ विंग जिला अध्यक्ष व अन्य तमाम पदाधिकारी गणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष महेश सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ संतोष कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग विनय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग दुर्गेश सिंह चंचल, प्रदेश मंत्री मार्तंड सिंह कुक्कू मुख़्य रुप से शामिल रहे।

सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष राजन सिंह, यूथ विंग जिला अध्यक्ष रत्नेश सिंह प्रिंस, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष जेपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष कर्ण सिंह, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष ऑपरेशन सिंह, बस्ती मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंह, महाराजगंज जिला अध्यक्ष यूथ विंग ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री अविनाश प्रताप सिंह, आकर्ष सिंह, कार्तिकेय सिंह, अमरजीत सिंह, अविनाश प्रताप सिंह, शिवेंद्र सिंह, भूपेश सिंह, छोटू सिंह, अमन सिंह, आयुष्मान सिंह, हरगोविंद सिंह, राहुल सिंह, अविनाश सिंह, अंशुमान सिंह, नरेंद्र सिंह, विशाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply