अखिलेश यादव ने जितेन्द्र से विडियो कान्फ्रेंसिंग कर कहा, विनय तिवारी का क्षेत्र है, और मेहनत करो

September 5, 2020 3:56 PM0 commentsViews: 910
Share news

अजीत सिंह

गोरखपुर। चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र में सपा के लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष व छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे जितेन्द्र यादव के पास गत दिवस एक विडियो काल आई जितेन्द्र ने काल रिसीव किया तो फोन पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोल रहे थे। यह उसके लिए अविस्मरणीय घटना थी। कुछ पल तो उसके मुंह से आवाज ही नहीं निकली। फिर उसने संभल कर हाथ जोडे और बातचीत करना शुरू किया

दरअसल सपा अध्यक्ष अखिलेश जितेन्द्र के इंसानियत से भरे कारनामों से बहुत प्रभावित थे। दरअसल जितेन्द्र ने बहलगंज क्षे़त्र में घाघरा और राप्ती नदी की बाढ़ से तबाह सैकड़ों गांवों में लोगों की जिस तरह मदद की थी उससे अखिलेश यादव बहुत प्रभावित थे। जिस प्रकार वह युवा नेता राहत सामग्रियों को कंधों पर लाद कर खुद घर घर पहुंचा रहा था उसे देख अखिलेश क्या कोई भी प्रभावित हो सकता था। जितेन्द्र के इस कार्य की विडियो कहीं से अखिलेश के हाथ लगी थी। जिसे अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया स्वयं शेयर किया था। इसके बाद जितेन्द्र से बात चीत की ।

इस सम्बंध में महत्वपूर्ण तथ्य है कि अखिलेश को पूरे प्रदेश की सीटों की गहन जानकारी है। इसलिए उन्होंने जितेन्द्र से कहा कि चिल्लूपार (बड़हलगंज) तो बसपा विधायक विनय शंकर तिवारी का क्षेत्र है, इसलिए यहा बहुत मेहनत किये जाने की आवयकता है। अखिलेश यादव की इस बात से जितेन्द्र के हौसले बहुत बुलंद हैं। जितेन्द्र को अखिलेश यादव द्धारा इतनी अहमियत मिलने की चिल्लेपार विधानसभा क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।

ज्ञात रहे कि जितेन्द्र एक सामान्य परिवार के युवक हैं। इस बार के बाढ़ में अब तक वह दो हजार परिवारों को राशन पानी वस्त्र आदि बांट चुके हैं। अभी उनका यह काम जारी है। फिलहाल लोग उनसे जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र संख्या 50 चुनाव लड़ाने का दबाव बना रहे हैं।पीड़ितों की वास्तविक मदद के लिए जितेन्द्र  को सैल्यूट।  

Leave a Reply