कांग्रेस नेता अख्तर हुसेन अख्तर ने दुनियां को अलविदा कहा, शोक की लहर

January 8, 2017 5:28 PM0 commentsViews: 630
Share news

नजीर मलिक  ak1

सिद्धार्थनगर। सत्तर के दशक से कांग्रेस का परचम लहराने वाले कांग्रेस नेता अख्तर हुसैन अख्तर का आज निधन हो गया। 59 वर्षीय अख्तर हुसैन कुछ दिनों से बीमार थे।  वह कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे।उनके निधन से शहर में शोक है। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सिद्धार्थनगर जिला हेडक्वार्टर के राहुल नगर निवासी अख्तर हुसैन अख्तर को लोग प्यारसे अख्तर भाई कहते थे। सर्दी बढने के साथ वह खासी और श्वांस रोग से पीड़ित थे। उन्हें लखनऊ इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां आज सुबह उनकी मौत हो गयी। उनकी लाश लखनऊ से लाई जा रही है। कल वह सिपुर्दे खाक होंगे।

अख्तर भाई परंपरागत कांगेसी परिवार से थे। वह कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई के करीबी माने जाते थे। वह एक बार गुस्से में शोहरतगढ से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से चुनाव भी लड चुके थे। उस दौरान के चार महीने के छोड़ कर वह आजीवन कांग्रेस में ही रहे। वह बेहद हंसमुख प्रकृति प्रेमी थे। जिले में सबसे खूबसूरत गार्डन उनके आवास में बना है।

उनके निधन की खबर से शहर के काफी लोग शोकाकुल हैं। कांग्रेस नेता नर्वदेश्वर शुक्ल, उनके पुराने साथी एमिम के पूर्वांचल प्रभारी अली अहमद, शोहरतगढ़से बसपा उम्मीदवार जमील सिद्दीकी, सहित अतहर कमाल, समून मेकरानी, इसहाक मंसूरी आदि ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

 

Leave a Reply