पश्चिम बंगाल की घटना के खिलाफ हिंदू संगठनों का आक्रोश प्रदर्शन
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल की जिला इकाई के साथ दुर्गा वाहिनी, गो सेवक संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पच्छिम बंगाल में वक्फ बिल के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन की निंदा और वहाँ हिन्दुओं पर हो रहे हमले पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन (तहसीलदार) को ज्ञापन दिया और ममता बनर्जी के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विहिप के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाठक ने कहा कि वक्फ कानून के विरोध में बंगाल को जिस प्रकार हिंसा की आग में जलाया जा रहा है यह चिंताजनक है। मुर्शिदाबाद से प्रारम्भ हिंसा पूरे बंगाल मे फैल गई है। वहाँ का शासन उपद्रवियों के सामने बेबस हो गया है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वहाँ के प्रशासन पर नियंत्रण करके राष्ट्र व हिंदू विरोधीयों को दंड देना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कर्मचारी नेता अनिल सिंह,सुधीर त्रिपाठी उर्फ़ फरसा बाबा, आचार्य दिव्यांशू, सुरेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, शारदा, रजत त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, दुर्गेश श्रीवास्तव, सौरभ, अर्जुन, आकाश, विंध्याचल, राहुल भरती, शिवम कश्यप, दिनेश साहित हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजुद् रहे।





