अखिलेश की गिरफ्तारी पर भड़के कार्यकर्ता, सैकड़ों गिरफ्तार व रिहा, दिन भर पसीने बहाती रही पुलिस

December 8, 2020 12:28 PM0 commentsViews: 231
Share news

कपिलवस्तु पोस्ट ब्यूरो

सिद्धार्थनगर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कीगिरफ्तरी के विरोध में भड़के सपाइयों ने कलदिन भर प्रशासन ‘स कर पलिस को खूब छकाया। उन्हों ने जिले की सभी तहसीलों अधिकांश ब्लाक मुख्यालयों पर घरना, प्रदर्शन प्रशासन की नाक में दम किये रखा। इस दौरान सैकड़ों सपाई गिरफ्तार किये गये, जिन्हें शाम को रिहा भी कर दिया गया।  इस दौरान सपाइयों ने मqठिठयां लहरा कर संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि इस सरकार का अन्त निकट है, क्योंकि इनके पाप का घड़ा भर गया है।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे सपा के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद पूर्व सासंद आलोक तिवारी, सुरेश यादव, जुबैदा चौधरी, जमील सिद्दीकी शुभांगी द्विवेदी, अम्बिकेश श्रीवास्तव, विजय यादव, अनिरुद्ध यादव, खुर्शीद अहमद, कन्हैया कनौजिया आद‌ि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सबको शाम को रिहा भी कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक बांसी तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमन आरा राईनी समेत विभा शुक्ला, तुफैल अहमद, बरकत राईनी, अमित बक्शी, संजय यादव, अनीत द्विवेदी, कमलेश मिश्र, अब्दुल अलीम शेख, रामदेव निषाद, अजमद अली, मेहतब आलम, विशाल तिवारी ने गिरफ्तारी दी। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक सपा नेता मणींद्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसान यात्रा निकाली। बाद में तहसील परिसर में धरना दिया। मो. इब्राहिम, मो. जावेद, राकेश दुबे, सूरज पांडेय, राम अवतार यादव, निसार अहमद, अमरेंद्र पांडेय, दीपक दुबे, शकील शाह, राहुल शर्मा, अजय चौरसिया, राधेश्याम शर्मा, राजेश गुप्ता, अंकित कुमार मौजूद थे।

दूसरी तरफ बर्डपुर में सपाइयों ने युवा नेता अनुराग जायसवाल के नेतृत्व में कपिलवस्तु तक पदयात्रा निकाली 8किमी के इस मार्ख्‍ में सरकार विरोधी नारे भसी लगे। बाद में सभी नि मुख्यालय पर पहुंच कर गिरफ्तारी भी दी। इनमें मुख्यतः श्रीराम जायसवाल व यारशीद खान शामिल रहे।

उसका बाजार ब्लाक कार्यालय के बाहर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धरने और साइकिल रैली को पुलिस ने रोक दिया। सपाइयों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। जबरदस्ती करने पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव के अगुवाई में सपाई सड़क पर धरना दिया। पूर्व सांसद आलोक तिवारी, मोनू दुबे, जमील सिद्दीकी, अंबरीश श्रीवास्तव, शैलेंद्र शर्मा, सुरेश यादव, कलाम सिद्दीकी, शुभांगी द्विवेदी, जोखन चौधरी ने सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। अभिषेक त्रिपाठी, नन्हें दुबे, विजय यादव, सतीश चौधरी, सुनील, राकेश, मो. रफीक मौजूद रहे। इस दौरान सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में रिहा कर दिया गया।

डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के बढनीचाफा में सपाईयों ने किसान विधेयक के विरोध में रैली निकाली। सपा नेता अफसर रिजवी, सत्यनारायण यादव, दिनेंद्र दत्त उर्फ छोटे यादव, जमाल उर्फ पुत्तन, अजय यादव, अजय सिंह वर्मा, अजय राम यादव ,गोलू वर्मा, तिलकराम यादव मौजूद रहे। भवानीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक तोता राम वर्मा की अगुवाई में विशाल रैली निकाली गई।

Leave a Reply