अपना दल का राजनैतिक गणित ठीक रहा तो अमर सिंह बन सकते हैं राज्यमंत्री

March 17, 2017 5:04 PM0 commentsViews: 1314
Share news

नजीर मलिक

amarsingh

सिद्धार्थनगर। गठबंधन की राजनीति में समीकरण बहुत महत्व रखता है। समीकरणों के आधार पर इस बात के आसार हैं कि शोहरतगढ़ सीट से भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल से चुने गये विधायक अमर सिंह के भाग्य का पिटारा खुल सकता है, जिसमें राज्यमंत्री का दर्जा बंद पड़ा है।

 खबर है कि १८ मार्च यानी शनिवार को लखनऊ में विधायक दल की बैठक होगी और उसमें मुख्यमंत्री का चयन होगा। मुमकिन है कि शनिवार अथवा रविवार को शपथ ग्रहण की रस्म अदायगी हो जाये। लखनऊ के सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण के दौरान मंत्रिमंडल छोटा होगा और उसमें प्रमुख नेता ही मंत्रि पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार सोच समझ कर बाद में किया जायेगा।

अमर क्यों बनेंगे मंत्री

सूत्र बताते हैं कि अमर सिंह चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान राज्यमंत्री बनाये जा सकते हैं। इसका कारण बताते हुए जानकार बताते हैं कि नईसरकार में अपना दल को एक कैबिनट दो राज्य मंत्री  का पद दिया गया है। अपना दल के जीते नौ विधायकों में अमर सिंह का रिकार्ड  बेहतर है। उन्होंने पहले ही प्रयास में चुनाव तो जीता ही है अपने निकटतम प्रतिद्धंदी को २२ हजार से अधिक वोटों से हराया है। इससे अपना दल अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल काफी प्रभावित हुई हैं।

वाकपटुता आ रही काम

इसके अलावा अमर सिंह बेहद वाक पटु हैं, वे नेताओं कासमर्थन हासिल करने में प्रवीण हैं।  बसपा का टिकट पाने के बाद उसके कटने पर भाजपा में घुस कर अपनी दावेदारी बनाना और गठबंधन में सीट अपना दल को जाने पर तत्काल अपना दल में घुसपैठ कर चुनाव भी जीत लेना, उनकी राजनैतिक प्रवीणता का ताजा सबूत है।

खुद अनुप्रिया पटेल शोहरतगढ़ में राड शो के दौरान उनसे काफी प्रभावित दिखी थीं। उन्होंने अमर सिंह को आगे बढ़ाने का संकेत भी दिया था। इसके बाद अनुप्रिया पटेल के लखनऊ आगमन पर अमर सिंह ने जिस तरह उनके स्वागत में ताकत लगाई, अनुप्रिया उससे भी प्रभावित हुईं। बहरहाल बांसी विधायक जय प्रताप सिंह के साथ अमरसिंह की भी  किस्मत खुल जाये तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply