ऐतिहासिक होगी भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा- अमर सिंह

November 24, 2016 12:52 PM0 commentsViews: 353
Share news

अजीत सिंह

amar-singh
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी अमर सिंह ने कहा है कि पार्टी द्वारा निकाली जा रही। परिवर्तन यात्रा का आगमन  जिले में तीन दिसम्बर को होगा और यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। यात्रा की कामयाबी को देखकर विपक्षी सकते में हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार अपने फैसले और पारिवारिक विवाद के मसलों का निर्णय ही नहीं ले पा रही है। सपा को लोग रोज एक नया निर्णय लेते हैं और अगले ही दो से तीन दिनों में वापस ले लेते हैं। बसपा पैसों की भूखी है, जिससे जनता जान चुकी है। आने वाले 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अगुवाई अभी ढाई साल ही की है, लेकिन पूरी दुनिया उनके शासन की कायल हो गयी है। मोदी जी ने दर्जनों देशों का दौरा किया है और भारत से व्यापार सहित कई अन्य सौदों पर विदेशों से राजीनामा पर दस्तखत भी कराया।

अमर सिंह ने बताया कि परिवर्तन यात्रा अगले तीन दिसम्बर को जनपद में में प्रवेश करेगी और मुख्यालय पर कुछ समय कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद शोहरतगढ़ विधानसभा होतें हुए बलरामपुर जनपद को रवाना हो जायेगी। यात्रा  ऐतिहासिक होगी और शोहरतगढ़ की जनता परिवर्तन यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

Leave a Reply