अमित दुबे बने सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष , समर्थकों ने किया फूल मालाओं से स्वागत

January 31, 2021 7:10 PM8 commentsViews: 489
Share news

आरिफ मकसूद

इटवा , सिद्धार्थनगर :  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने सयुस के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनीत किया है। रविवार को सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुये सभी को मनोनयनपत्र वितरण किया है। रविवार को इटवा क्षेत्र के सभी नव पदाधिकारियों को पार्टी कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी की अगुवाई में फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अम्बिकेश श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने सयुस की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियो को मनोनीत किया है। रविवार को जिला कार्यालय पर  मनोनयन पत्र सभी नव पदाधिकारियों को वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इटवा विधानसभा क्षेत्र के अमित दुबे को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है । अमित दुबे ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है , उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

संदीप दिवेदी नगर अध्यक्ष इटवा ,पप्पू पाण्डेय जिला सचिव , सुनील यादव ब्लॉक अध्यक्ष इटवा , रामपाल यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य , मनीष शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष भनवापुर, गोविन्द यादव नगर अध्यक्ष बिस्कोहर को जिलाध्यक्ष ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयनपत्र सौंपकर क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया गया है।

इस मौके पर कालीचरन यादव, विजय बाबा , बबलू खान , रवि दुबे , अब्दुल लतीफ़ , अभिषेक प्रताप सिंह , अब्दुल हलीम , साबिर अली , दिलीप राईनी , अंश राकेश पाण्डेय , सुरेश पाण्डेय , मोहम्मद हारुन , सुशिल तिवारी , अंजुम हसन , नौशाद , अख्तर आदि लोग इटवा सपा कार्यालय पर उपस्तिथ होकर फूल मालाओं से स्वागत किया।

8 Comments

Leave a Reply