भाजपा अध्यक्ष शुक्रवार को जिले में तीन जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे

February 14, 2017 2:05 PM0 commentsViews: 901
Share news

नजीर मलिक

amit1

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को सिद्धार्थनगर आयेंगे और यहां वे तीन जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। इस सूचना के बाद भाजपा खेमे में उत्याह है। जिले में उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां शुरू हो गईं है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह जिले में १७ फरवरी शुक्रवार को १२ बजे आयेंगे। वह पहली जनसभा इटवा में भाजपा प्रत्याशी सतीश द्धिवेदी के पक्ष में करेंगे। १ बजे वह बांसी विधानसभा क्षेत्र के खेसरहा में तत्पश्चात दूसरी सभा बांसी में करेंगे। तीनों जनसभाओं के लिए उनकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

याद रहे कि जिले में विभिन्न दलों के उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार अभी गति पर नहीं है। समझा जाता है कि अमितशाह के आगमन से यहां भाजपा में उत्साह तो होगा ही साथ ही अन्य दलों का चुनावी माहौल भी गरमाएगा।

 

  

 

 

Leave a Reply