मंदिर से प्राचीन मूर्तियों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

December 9, 2016 2:08 PM0 commentsViews: 305
Share news

ओजैर खान

moorty

बढ़नी, सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पचमोहनी स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर से गत रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 800 ग्राम भार की श्रीगणेश की चाँदी की मूर्ति चुरा ली गयी। उक्त मंदिर में लगातार हो रही चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप सा मचा हुआ है। ढेबरुआ पुलिस मुक़दमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती बुधवार रात करीब 800 ग्राम की श्रीगणेश जी की मूर्ति रहस्यमय तरीके से चुरा ली गयी। मूर्ति के गायब होने का पता तब चला जब मंदिर के सहायक पुजारी रामसेवक दास मोटरसाइकिल की आवाज सुनकर जागे और मंदिर के गर्भगृह की तरफ गये तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर भौचक रह गए।

इसकी जानकारी उन्होंने स्थानीय लोगों को दी। सहायक पुजारी रामसेवक दास ने बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक दास उर्फ़ मौनी दास क्षेत्र के गौरा मंगुवा भंडारे में शामिल होने गए हुए थे, जिस कारण मंदिर में वे अकेले थे। चोरी की सूचना उन्होंने ढेबरुआ पुलिस को दे दी है।

खबर पाते ही मौके पर थाना अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार गौतम ने पहुंचकर छानबीन किया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है, मूर्ति चाँदी कि है यह नहीं यह स्पष्ट नहीं है।

 

Leave a Reply