आंधी में पड़ोसी की दीवार गिरने से छत पर सोई महिला की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से घायल

May 24, 2023 1:05 PM0 commentsViews: 522
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सोरहिया गांव में बीती रात आई आंधी में छत पर सो रही महिला पर दीवार गिर गई। इससे महिला की मौत हो गई। जबकि घटना में एक बच्चा और युवक जख्मी भी हो गए। घायलों का शोहरतगढ़ सीएचसी में इलाज कराया जा रह है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  घटना से गांव में शोक का माहौल है।

बताते हैं कि क्षेत्र के सोरहिया निवासी चंद्रावती देवी (65), विक्की (35), प्रिंस (13) पुत्र गुड्डू रात 9 बजे खाना खाने के बाद छत पर सोने गए थे। मंगलवार रात 12 बजे के बाद अचानक तेज आंधी में छत से सटे से दूसरे के छत पर बनी दीवार तेज हवा के कारण सो रहे तीनों के ऊपर गिर गई। हादसे में मलबे में दबकर चंद्रावती मौत हो गई। विक्की व प्रिंस घायल हो गए। परिजन की रोने बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी इकठ्ठा हो गए। घायल विक्की व प्रिंस को शोहरतगढ़ सीएचसी इलाज के लिए भेजकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी कर शव का पंचनामा किया।

चन्द्रावती की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि दीवार के नीचे दबकर वृद्ध की मौत हुई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल से जांच करवाई गई। आपदा राहत कोष से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

 

 

Leave a Reply