22 परीक्षाएं रद, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार- लालजी
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा ने अपने 10 सालों के शासनकाल में नौकरियों के 22 परीक्षाओं को रद्द कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और भारी पैमाने पर पीडीए आरक्षण घोटाला किया है और अब तक सरकारी नौकरियों में 11514 से अधिक पीडीए आरक्षित सीटों की भाजपा ने लूट की है।
श्री यादव ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला में पिछड़ा वर्ग आयोग ने माना कि आरक्षण का सही पालन नहीं हुआ और सरकार ने 2022 चुनाव से पहले स्वयं यह स्वीकार किया कि शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाला हुआ, परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाबा साहब का दिया हुआ संविधान इस देश का आधार है और आरक्षण उस का औजार है।
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार आपसे आपके बेटे बेटियों और युवाओं से संविधान प्रदत आरक्षण का अधिकार छीन रही है, और बाबा साहेब द्वारा दिए गए इस बराबरी के औजार यानी आरक्षण को धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है। संविधान में आरक्षण हमारा कवच और हमारा ढाल है। अब प्रदेश का पीडीए समाज जाग़ चुका है पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। 2027 के चुनाव में जन विरोधी भाजपा सरकार को हटाने के लिए प्रदेश का किसान नौजवान और पीडीए समाज मन बन चुका है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सचिव अजय चौधरी, प्रदेश सचिव राममिलन भारती, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, जिला प्रवक्ता/ जिला सचिव अब्दुल कलाम सिद्दीकी, प्रदेश सचिव युवजन सभा विजय चौधरी और सपा नेत्री रुखसार बानो आदि मौजूद रहे।





