नाराज बेटी ने फांसी लगा कर जान दे दी

December 5, 2020 5:25 PM0 commentsViews: 693
Share news

अनीस खान

सिद्धार्थनगर।  मां की रोक टोक से नाराज एक किशोरी ने शुक्रवार दोपहर घर के अंदर उस समय फांसी लगाकर जान दे दी परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। काम से लौटी मां ने बेटी का शव फांसी पर लटकते देखा तो चीख पुकार कर मदद मांगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटना चिहिल्या थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत करौली टोला लुचुइया में शुक्रवार दोपहर हुई। गांव की रीता देवी के अनुसार शुक्रवार सुबह वह काम से घर से बाहर निकली थीं। दिव्यांग बेटा भी दोस्तों के साथ खेलने गया हुआ था। घर पर रोशनी ही अकेली थी। काम समाप्त कर दोपहर करीब एक बजे घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाया और बेटी को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने जंगले से घर के भीतर झांका तो बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा। वह चीखते हुए मूर्च्छित हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, किसी ने पुलिस को सूचना दी।

इस दौरान लोग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे और रोशनी का निर्जीव शरीर फंदे से उतारा। होश आने पर रीता देवी ने रोते हुए बोलीं कि बेटी को रोकती-टोकती रहती थीं। शुक्रवार सुबह भी किसी बात पर उसे डांटने के बाद काम पर चली गई ‌थी। सुबकते हुए बोली कि क्या पता ‌था कि बेटी को उसकी अच्छाई के लिए रोकना टोकना भी पसंद नहीं आएगा। चिल्हिया थाना प्रभारी निरीक्षक डीसी चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply