सेनिया ने दी देश की राजनीति को नई दिशा-अनिल

December 9, 2016 4:59 PM0 commentsViews: 208
Share news

आकाश कुमार

photo1
सिद्धार्थनगर। भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने देश हित में जो त्याग व बलिदान दिया है, वह अनुकरणीय है तथा उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी है।

उक्त बातें कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहीं। वह शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि श्रीमाती सोनिया गांधी त्याग व बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं वह उस खानदान की बहू हैं, जिनके परिवार के लोगों ने देश की आन-बान व शान को अक्षुण बनाये रखने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार गुड्डू ने कहा कि सोनिया गांधी जी देश व लोगों की सेवा के लिए सरकार बनने के बाद भी कोई पद नहीं लिया, जो आज के गला काट राजनीति व राजनेताओं के लिए एक मिसाल कायम है। कांग्रेसी नेता कैलाश पंक्षी ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी ने जब से पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला है तब से पार्टी निरन्तर आगे जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान महिला नेत्री किरन शुक्ला ने केक काट कर उपस्थित लोगों में वितरण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्म दिन की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा कोर्डिनेटर अतहर अलीम ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रदीप ठकुराई, राममिलन पथिक, मोहतर राव, अभिनव पांडेय, मुकेश शुक्ला, विजय शुक्ला, सोनू यादव, रमेश तिवारी, संदीप कुमार, राज कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply