जनचौपाल के माध्यम से सपा का जनाधार बढ़ा रहे विधायक अनिल सिंह

December 6, 2021 1:45 PM0 commentsViews: 314
Share news

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। पूर्व विधायक अनिल सिंह लगातार अपनी गतिविधियां बढ़ाते हुए समाजवादी विचारधारा को फैलाते हुए जनता के बीच अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल की उपलब्धियों के प्रचाार प्रसार में जुअे हैं। उनके मुताबिक अखिलेश शासन में आम जनता सहित छात्रों, गरीबों, मजदूरों को तमाम सुविधाएं दी जा रही थीं मगर आज भाजपा राज में अधिकारी बेलगाम हो गये हैं और भ्रष्टाचार आसमान पर है।
पूर्व विधायक अनिल सिंह ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर समाजवादी जनचौपाल में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सपा शासन काल में पार्टी मुखिया व तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में चौमुखी विकास किया और जनहित की विभिन्न योजनाओं द्वारा जनता को लाभ पहुंचाने का कम किया, जिसे जनता आज भी याद कर रही है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने का लालच देकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार ने आम जनता को सौगात मै मंहगाई,भ्रष्ट्राचार और आर्थिक तंगी देकर परेशान करने का कम किया है। भाजपा सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है।
उन्होंने कहा कि सारे लाभ की योजनाएं उद्योगपतियों के लिए ही हैं। जनता सब समझ चुकी है।आगामी विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है जनता बी जे पी के विघटनकारी नीतियों से तंग आ चुकी है जनता अब खुशहाली चाहती है और पुनः अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सरकार बनाना चाहती है। इस दौरान बीडीसी कुलदीप चौधरी, गिरजेश कुमार, घनश्याम बाबा, प्रभात सिंह, रिंकू चौधरी, नईम प्रधान, त्रिभुवन यादव, राम प्रसाद, मो यूसुफ, हरीश, चिंकाऊ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply