भाजपा ने किसानों की आय दुगनी करने के बजाय किसान को ही अधमरा कर दिया- पूर्व विधायक
निजाम अंसारी
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। स्थानीय विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलवा में पूर्व विधायक व सपा नेता अनिल सिंह ऊर्फ साधु बाबू ने जनसभा कर प्रदेश में सपा शासन काल की उपलब्धियां गिनाई और मौजूदा सरकार में मंहगाई, भ्रष्ट्राचार और बदतर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए जबरदस्त आक्रोश जताया।
जन सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि पूर्व सपा शासन काल में पार्टी मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में चौमुखी विकास किया और विभिन्न जनहित योजनाओं के द्वारा जनता को लाभ पहुंचाने का कम किया जिसे जनता आज भी याद कर रही है।
उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लाने का लालच देकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार ने आम जनता को सौगात मै मंहगाई, भ्रष्ट्राचार और आर्थिक तंगी देकर परेशान करने का कम किया है। भाजपा सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है। सारे लाभ की योजनाएं उद्योगपतियों के लिए ही भाजपा सरकार बनाती है।जनता सब समझ चुकी है। आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में जनता उत्तर प्रदेश से भजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और पुनः अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सरकार बनाने जा रही है।
जनसभा के दाराने प्रभात सिंह, युवजन सभा के जिला महासचिव राकेश दूबे, लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव अजय चौरसिया, राम प्रीत गुप्ता, भानू सिंह, दुर्गेश पासवान, आलिम, घनश्याम पाण्डेय, परमानन्द, राम नारायन सिंह, बसंत सिंह, जोखन सिंह आदि मौजूद रहे।





