अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश महामंत्री बनाए गये कर्मचारी नेता अनिल सिंह
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय हिंदू परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा भारतीय मजदूर संघ सिद्धार्थनगर के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह को संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने यूपी का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया है।
श्री सिंह के मनोनयन की अनुशंसा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट विकास पाराशर और राष्ट्रीय मंत्री व नेपाल प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित शीर्ष नेतृत्व ने किया है। श्री सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर अखिल भारतीय हिंदू परिषद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी है।





