बीच सड़क पर सरे शाम पति के सामने ही पत्नी को गोली मार दी, इलाके में दहशत, चर्चाओं का बाजार गर्म

September 23, 2015 8:51 PM0 commentsViews: 1199
Share news

अनीस खान

सिद्धार्थन्रर–कपिलवस्तु रोड पर मृत पड़ी महिला की लाश

सिद्धार्थनगर–कपिलवस्तु रोड पर मृत पड़ी महिला की लाश

सिद्धार्थनगर-कपिलवस्तु रोड पर बुधवार की शाम साढे सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने पति के सामने ही रोड पर उसकी बीबी को गोली मार दी और फरार हो गये। हमले में बाइक सवार की पत्नी अनीता की मौत हो गई। उसके दो बच्चे और पति भीम सागर कनौजिया सड़क पर मदद के लिए चिल्ला रहे थे, मगर आठ बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

खबर के मुताबिक बर्डपुर इलाके के मोहनाजोत गांव का रहने वाला 30 वर्षीय कनौजिया अपनी पत्नी और अनीता के साथ सूपा गांव से अपने गांव मोहनाजोत जा रहा था। तकरीबन 7.30 बजे वह बर्डपुर ब्लाके के पहले पेटोल पंप के आगे सड़क के किनारे चला गया। इसी दौरान बाइक वार तीन बदमाशों में से एक ने उसकी पत्नी अनीता को गोली मार दी।

गोली अनीता की कनपटी पर लगी।अनीता ने मौके पर ही दम तोड़ तोड़ दिया। घटना के बाद वहां सैकड़ों लोग जुट गये। लोगों ने मोहाना थाने को भी सूचना दी, लेकिन समाचार लिखे जाने पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। गोली 9 ,एमएम की पिस्टल से चलाई गई थी।

घटना के पीछे क्या हो सकता है, यह भीम सागर नहीं बता पा रहा है। घटना किसी रंजिश का नतीजा है या लूट के लिए की गई, इस पर अभी कयासबाजियां चल रही हैं।  प्रकरण को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।

वैसे लोग इसे लूट नहीं मान रहे। लोगों का कहना है कि बदमाशों ने गोली चलाने के बाद लूट का कोई प्रयास नहीं किया। वह सीधे भाग निकले। इसलिए घटना की वजह रंजिश या कुछ और हो सकती है।

घटना स्थल पर अनीता के दोनों छोटे बच्चे बिलख रहे थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी है। लोग आरामतलबी के लिए पुलिस की आलोचना कर रहे हैं। समाचार पोस्ट करने तक सीओ सदर मौके पर पहुंच गये थे।

 

Leave a Reply