रूकूल में अभियान चला कर बच्चों को एंटी रोमियों अभियान की जानकारी दी

December 14, 2019 12:59 PM0 commentsViews: 210
Share news

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के चेतिया बाजार मे एंटी रोमियो विशेष अभियान  के तहत प्रयाग रावत पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे छात्राओं में जागरूक किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष अलोक श्रीवास्तव ने नारी सुरक्षा और सम्मान नारी सशक्तिकरण का आयोजन कर छात्राओं को जागरुक किया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने  महिला हेल्पलाइन 181, महिला पावर लाइन 1090के बारे मे जानकारी दी और कहा कि अकसर इन नम्बरों की जानकारी के अभाव में अपराधी अपने मकसद में सफल हो जाते हैं। अगर सभी को सह नम्बर साद रहें तो उन्हें अपने बचााव में पुलिस की मदद मिल सकती है।इस दौरान थानाध्यक्ष के साथ चौकी प्रभारी चेतिया हरेंद्र नाथ राय, हे.का.कोलम्बस यादव, प्रधानाध्यापक  एवं आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply