मतदान के पूर्व जंग जीतने की अंतिम कोशिश, प्रत्याशी और समर्थक लड़ा रहे जान

May 11, 2019 3:13 PM0 commentsViews: 718
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज संसदीय सीट पर शनिवार को सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक एक एक वोट सहेजने में जुटे हैं। इस सीट पर कुल दस प्रत्याशी हैं, मगर मैदान में तीन प्रमुख प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरी ताकत से गली मोहल्ले में की खाक छानने में लगे हैं। प्रचार के इस क्रम में हाथ जोड़ने और पैर पकड़ने कर भी माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिशें जारी हैं।

बताया जाता है कि तीनों प्रत्याशी आज आखिरी दिन अधिक से अधिक लोगों तक पहंचे की कोशिश में हैं। प्रत्याशियों की गाड़ियां आज अपेक्षाकृत तेजी से दौड़ रही है। आज न उप्हें गर्मी का यहसास हो रहा न ही भूख और प्यास का। बस हाय वोट-हाय वोट कर सभी अपना मत सहेजने की चिंता में है। आज सभी प्रत्याशियों ने जनता से वोट की अंतिम अपील की।

जगदम्बिका पाल ने कहा-  देश को मोदी की जरूरत है

मौजूदा सांसद व भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल ने कहा है कि उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल, डाकतार व पासपोर्ट आदि के क्षेत्र में बहुत काम किया है, लेकिन आज देश का सवाल है। देश एक बार मोदी जी को फिर चाहता है। इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा और सबका विकास के नाम पर कमल पर बटन दबाएं।

आफताब आलम ने कहा किसान, जवान, शिक्षित युवा सरकार बदलें  

अंतिम दिन बसपा सपा के संयुक्त उम्मीदवार आफताब आलम ने कहा है कि भाजपा राज में किसान की खेती चौपट है, इसलिए सरकार बदलना जरूरी हो गया है। उन्होंने लोगों अपील किया कि रविवार को जनता हाथी निशान को वोट देकर बदलाव के भागीदार बने।

डा. चन्द्रेश ने कहा कांग्रेस ही करती है विकास

कांग्रेस प्रत्याशी डा.. चन्द्रेश उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस देश की अकेली पार्टी है जो विकास और भाईचारा कायम रख सकती है। कल से मोदी राज का सूरज ढलान की ओर होगा। जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

 

 

 

 

Leave a Reply