उसका बाजार: छात्र छात्राओं व जरूरत मंदो को अनुदान पर बांटी गई साईकिलें

June 7, 2026 8:42 PM0 commentsViews: 123
Share news

​अजीत सिंह ​

सिद्धार्थनगर। उसका बाजार नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को अनुदान पर साइकिल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान चिन्हित पात्र लाभार्थियों को रियायती दर पर साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं और लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पायोहारी आश्रम के महंत लालबहादुर दास, भाजपा के नामित सभासद पवन जायसवाल और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को साइकिलों की चाबी सौंपी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​समय और धन दोनों की होगी बचत

​लॉन्चिंग के अवसर पर लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पायोहारी आश्रम के महंत लालबहादुर दास ने कहा ​”इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, श्रमिकों और जरूरतमंद नागरिकों को सुलभ और कम खर्च में आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे समाज के कमजोर वर्ग के समय और धन दोनों की भारी बचत होगी।”

वहीं, भाजपा के मनोनीत सभासद पवन जायसवाल ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। साइकिल मिलने से जहां दूर-दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में आसानी होगी, वहीं श्रमिक और अन्य लाभार्थी भी अपने दैनिक कार्यों को सुगमता से पूरा कर सकेंगे।

​लाभार्थियों ने जताया आभार

साइकिल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और लाभार्थियों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिली है।

​ये रहे मौजूद: इस अवसर पर रामायन मिश्रा, राहुल दुबे, दिलीप मिश्रा, अशोक जायसवाल, राजनाथ सिंह, विशाल रावत, प्रभात मिश्रा, भोला गोंड, राजकुमार सहानी, दुर्गावती यादव, शुभम प्रजापति, रामबेलास, अवनीश जायसवाल और आनंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply