शार्प शूटर था अनीता का कातिल, पुलिस की नजर में पति संदेह के घेरे में

September 24, 2015 11:16 AM1 commentViews: 577
Share news

नजीर मलिक

IMG-20150924-WA0003
बुधवार को मुख्य सड़क पर सरे शाम अनीता गोली मारने वाला कातिल शार्प शूटर था। उसे अपने अचूक निशाने पर पूरा भरोसा था। हत्या की कोई ठोस वजह नहीं होने की वजह से पुलिस इस मामले में अनीता के पति को संदेह के घेरे में लिए हुए है। उसके पास शक की ठोस बुनियाद भी है”

कपिलवस्तु रोड पर अनीता को गोली मारने वाला कातिल पूरी तरह पेशेवर था। उसका निशाना अचूक था। उसने अनीता की गरदन पर केवल एक गोली चलाई और अपने साथियों के साथ भाग निकला। उसे यकीन था कि अनीता के लिए एक गोली ही काफी है। इस तरह की हत्या शार्प शूटर ही करते हैं। उन्हें अपने निशाने पर पूरा भरोसा होता है।

संदेह के घेरे में पति क्यों

अनीता का पति दीप सागर हत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहा है। पुलिस के मुताबिक दीपसागर एक सूनसान जगह पर अपनी मोटर साइकिल रोकता है। वह घटनास्थल से करीब 25 मीटर दूर जा कर लघु शंका करता है। इस दौरान मोटर साइकिल पर तीन सवार आते हैं। वह अनीतो को गोली मार कर भाग निकलते हैं।

बदमाशों ने अनीता के शरीर से कोई जेवर नहीं उतारे। जाहिर है कि उनका इरादा लूट का नहीं था। हत्यारे उसके पति को भी मारने नहीं आये थे। अगर ऐसा कुछ होता तो वह अनीता के बजाये दीप सागर को आसानी से मार सकते थे,लेकिल उन्होंने दीप सागर की तरफ देखा तक नहीं। अनीता के चेहरे को छोड़ कर शरीर का अधिकांश हिस्सा जला हुआ था। यह भी नहीं कहा जा सकता की उसकी किसी से आशनाई थी और प्रेम प्रसंग में विफलता या धोखा देने के बाद उसकी हत्या की गई।

पुलिस की थ्यौरी

दरअसल पुलिस इस थ्यौरी पर काम कर रही है कि शायद दीप सागर ही अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता रहा हो और उसी ने भाड़े के हत्यारों को बुला कर यह कारनामा अंजाम दिलाया हो। दीप सागर स्मार्ट युवक था। वह मुम्बई की आबो हवा जी रहा था। इसलिए शायद उसे अपनी जली हुई पत्नी से लगाव खत्म हो गया हो। इसी आधार पर पुलिस ने रात में उससे लंबी पूछताछ भी की। फिलहाल पुलिस ने अनीता के पति को अभी संदेह के दायरे से बरी नहीं किया है।

याद रहे कि बीती रात दीपसागर अपनी पत्नी अनीता और तीन छोटे बच्चों को लेकर सूपा चौराहे से अपने गांव मोहनाजोत जा रहा था। मगर बर्डपुर ब्लाक के पास अनीता को गोली मार दी गई। मामले की छानबीन मोहाना थाने की पुलिस कर रही है। इस बारे में सीओ सदर मोहम्मद अकमल खां का कहना है कि प्रथम दृष्टया साक्ष्य तो पति के खिलाफ ही जा रहे हैं। मामले की छानबीन जारी है। उम्मीद है कि एक दो दिन में हत्या के बारे में पूरा खुलासा हो जायेगा। फिलहाल यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Tags:

1 Comment

  • Mere hisab apko victim ki aisi photo nahi lagani chaiye thi.Inke ghar wale is photo ko dekhnege to unko kitna dukh hoga.

    Thanks

Leave a Reply