शिक्षा के क्षेत्र में शाहिद आलम एपीजे कलाम अवार्ड से सम्मानित

April 14, 2019 11:14 AM0 commentsViews: 273
Share news

 

सग़ीर ए ख़ाकसार

बलरामपुर।शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सर्व शिक्षा अभियान समिति के फाउंडर मैनेजर शाहिद आलम को तालीमी बेदारी ने आज ए पी जे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया।

शाहिद आलम बलरामपुर जिले के गैंसड़ी विधानसभा अंतर्गत परसा प्लाइडीह के रहने वाले हैं और बैंगलोर में कार्यरत हैं।वो सर्व शिक्षा अभियान समिति के ज़रिए ग्रमीण प्रतिभाओं को निखारने में लगे हुए हैं।हाशिये का जीवन बिता रहे गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने का काम शाहिद आलम का बहुत प्रशसनीय है।

तालीमी बेदारी दुआरा उन्हें यह सम्मान आज प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार सग़ीर ए खाकसार ने दिया ।उनके सम्मानित होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।तालीमी बेदारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वसीम अख्तर, शमीम अख्तर अंसारी, डॉ शेख अकील, डॉ आरिज़ कादरी, रिजवान अंसारी, अखलाक खान, शोएब अख्तर, खुर्शीद अहसन खान, डॉ जावेद आलम,निहाल अहमद,अंसार खान,फरीद सूरी, इंजीनियर इरशाद अहमद खान(अलीग), जमाल अहमद खान,मो. कलीम, आमिर रज़ा, नुरुल हसन, ज़ैद अहमद, जमील खान, ज़िया मलिक, ज़मीर शेख,जमाल खान, रियाज़ अहमद,जावेद अशरफ आदि ने उन्हें मुबारकबाद दी है।

 

Leave a Reply