स्पीकर माता पांडेय के क्षेत्र में अपना बूथ तक हार गये जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी समेत सभी दिग्गज

March 18, 2017 3:06 PM1 commentViews: 2002
Share news

एम. आरिफ

mata prasad

सिद्धार्थनगर। सपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार और यूपी असेम्बली के हालिया स्पीकर माता प्रसाद पांडेय अपनी परम्परागत सीट इटवा से तो हारे ही, उनके क्षेत्र के तमाम दिग्गज सपाई अपने बूथों पर भी सपा को बचा न सके।  यहां तक कि उनके विधानसभा क्षेत्र निवासी और सपा जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी अपना बूथ पर हार गये तो उनके सबसे बड़े मददगार और पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम भी अपने बूथ से उनको जिता पाने में नाकाम रहे।

मिली जानकारी के मुताबिक सपा प्रत्याशी माता प्रसाद प्रसाद पांडेय के लिए सर्वाधिक मेहनत करने वाले पूर्व सासंद मोहम्मद मुकीम अपने गांव मिश्रोलिया के बूथ पर सपा को नहीं जिता पाये। इस बूथ पर  भाजपा को 232 सपा को 200  मत मिले हैं। वहीं सपा के जिलाध्यक्ष अजय (झिनकू) चौधरी  अपने पैतृक गांव  कठौतिया का बूथ हार बैठे। इस बूथ पर जहां भाजपा को 80 सपा को 79 ही मिल सके हैं।बता दें कि झिनकू चौधरी श्री पांडेय के अति विश्वसनीय थे और लम्बे समय से जिलाध्यक्ष बने हुए हैं।

माता प्रसाद केएक और विश्वसनीय सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र जायसवाल इटवा कस्बे के अपने बूथ पर  सपा को तीसरे स्थान पर होने से नहीं रोक पाये। इस बूथ पर भाजपा को 1326 बसपा को 1199 तथा सपा को 864 मत मिले हैं। एक और सपा नेता सपा नेता वृजभूषण पाण्डेय को उनके बूथ पर करारी शिकस्त मिली है जहां पर उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। कपिया लोहटी के इस बूथ पर भाजपा को 207  बसपा को 119 तथा सपा को 91 मत मिले हैं।

इस प्रकार पूरे विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर जहां सपा नेता अथवा माता प्रसाद  के करीबी अपना प्रभाव रखते थे, वहीं पर सपाइयों को शिकस्त मिली। सत्ता के दौरान उनके कई करीबियों की जनता से दूरी इसका प्रमुख कारण रही। उम्मीद है कि नये विधायक अपने समर्थकों को सत्ता जनित दुर्गणों से दूर रखेंगे।

1 Comment

Leave a Reply