मै सरकार नहीं, सरकार के भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ बालता हूं- हेमंत चौधरी
— 23 अगस्त को क्रान्ति दिवस के रूप में मनाएगा अपना दल एस
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। अपना दल एस की जिला स्तरीय बैठक जिला मुख्यालय के रेस्ट हाउस पर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चौधरी जी की उपस्थिति मे हुई। बैठक में पूरे जनपद की इकाइयों के सभी पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए, जिसमें 23 अगस्त को जिले में क्रान्ति दिवस मनाने पर सहमति व्यक्त की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए हेमंत चौधरी जी ने कहा कि 23 अगस्त को अपना दल एस जिले में क्रांति दिवस मनाने जा रहा है। जिसमें जिले के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अपना दल एस जिले में कोई भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगा, जो भी भ्रष्टाचार करते हुए पाया गया, उसकी शिकायत माननीय मुख्यमंत्री जी से की जाएगी।
भ्रष्ट हैं सिद्धार्थनगर के अफसर
उन्होंने कहा कि प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री योगी जी निरंतर विकास के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन सिद्धार्थनगर जनपद के कुछ भ्रष्ट अधिकारी और कुछ जनप्रतिनिधियों की वजह से यह पिछड़े जिले से भी अति पिछड़ा जिले में आ गया है। लेकिन अभी भी कुछ भ्रष्ट अधिकारी भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हेमंत चौधरी ने कहा कि मैं भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बोलता हूं तो कुछ लोग कहते हैं कि हेमंत चौधरी सरकार के खिलाफ बोलते हैं। मै ऐसे लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं सरकार के खिलाफ नहीं बोलता हूं बल्कि सरकार को आगाह करने का काम करता हूं
नये पदाधिकारियों की घोषणा
इस अवसर पर जिले में कुछ नये पदाधिकारी घोषित किए गए जो इस प्रकार हैं। अमर सिंह नन्हे जिला उपाध्यक्ष युवा मं, श्रीमती उषा चौधरी जिला उपाध्यक्ष महिला मंच, छोटेलाल चौधरी जिला कार्यकारिणी सदस्य, जय प्रकाश चौधरी विधानसभा अध्यक्ष युवा मंच कपिलबस्तु, दिलीप चौरसिया विधानसभा महासचिव युवा मंच कपिलबस्तु, प्रिंस उपाध्याय विधानसभा महासचिव कपिलवस्तु, अनुभव पांडे विधानसभा महासचिव कपिलबस्तु, दयाराम जयसवाल विधानसभा सचिव कपिलवस्तु, श्रीमती मुन्नी देवी विधानसभा सचिव महिला मंच बांसी, मुकेश द्विवेदी नगर अध्यक्ष बांसी।
इसकी घोषणा जिला अध्यक्ष आत्माराम पटेल ने की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एवं मंत्री अनिल चौधरी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अंजलि चौधरी जिला उपाध्यक्ष श्रीराम चौधरी जिला मीडिया प्रभारी प्रजापति महेंद्र भारती सतीश चौधरी दिलीप चौधरी हमें पांडे चंदन द्विवेदी कमलेश प्रजापति सूर्यप्रकाश चौधरी अजय चौधरी, नवल पटेल, डॉक्टर अनूप यादव, अनूप चौधरी, श्याम देव प्रजापति, जयप्रकाश चौधरी, रामदास मोर्य, रामकुमार सपना चौधरी, अमित चौधरी आदि तमाम लोग मौजूद रहे.





