अपना दल एस की बैठक, सेक्टर अध्यक्ष व बूथ कमेटी के गठन पर जोर

June 12, 2018 5:57 PM0 commentsViews: 236
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जिले में अपना पांव पसार चुकी अपना दल एस की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें आने वाले चुनाव के मददेनजर विधान सभा वार सेक्टर अध्यक्ष से लेकर बूथ कमेटी तक की सूची माहांत तक पार्टी कार्यालय में जमा करने का आग्रह किया गया।

उक्त बातें पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अपना दल के जिलाध्यक्ष आत्मा राम पटेल ने अपने संबोधन में कहा। उन्होंने संबोंधन प्रक्रिया बढ़ाते हुए कहा कि अपना दल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपना दल का सदस्य बनाने का कार्य करें।

उन्होंने आगामी दो जुलाई को स्व० सोने लाल पटेल के जन्मदिवस पर लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिये विशेष जोर देते हुए हृदय तल की गहराइयों से शामिल होने की  अपील की है। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के युवा मंच के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने की।

इस दौरान लवकुश चौधरी, शोभनाथ चौधरी, अंजली चौधरी, अनूप यादव, शतीश चौधरी, अजय चौधरी, राजकुमार चौधरी, दुर्गेश चौधरी, महेन्द्र भारती, दिलीप चौधरी, शेषमनि चौधरी, रामदास मौर्या, रामलुटावन गौतम, लवकुश सैनी, अमित चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply