जहरीली राजनीति में ठंडी हवा का झोंका है अखिलेश की समावेशी नीत़ि- चिनकू यादव

July 2, 2019 11:25 AM0 commentsViews: 340
Share news

 

— डुमरियागंज में मना अखिलेश का जन्मदिन

अजीत सिंह

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर।  डुमरियागंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव का जन्मदिन प्रत्याशी रामकुमार उर्फ चिंकू यादव  की अगुवाई में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वर्करों ने अपने नेता के लिए मंगलकामनाएं कीं।

इस अवसर पर राम कुमार और चिंकू यादव ने कहा की आज भी पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यों की सराहना पूरे देश में की जा रही है। उनके जैसा मुख्यमंत्री ना कोई था ना है और ना रहेगा। उन्होंने कहा कि आज के विरूाक्त राजनीतिक माहौल में अखिलेश यादव जी की समावेशी नीतियां रेगिस्तान में नखलिस्तान का एहसास दिलाती हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गरीबदास गौतम सहित समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अफसर रिजवी , पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी अतीक उर रहमान, आलोक श्रीवास्तव, अजय यादव ,सुरेश यादव ,पप्पू मलिक ,तोताराम वर्मा, जमाल अहमद उर्फ पुत्तन, रघुनंदन पांडे ,सोनू पांडे, शाहजहां ,चिक्कू यादव ,रविशंकर श्रीवास्तव सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply