पोस्टमार्टम से नहीं सुलझ सकी छात्र के मौत की गुत्थी, विसरा जांच के लिए भेजा गया

January 23, 2023 2:28 PM0 commentsViews: 311
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के परसा महापात्र गांव निवासी बीए के छात्र अर्जुन की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके लिए अब विसरा जांच के लिए भेजा गया है।विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही ठोस जांच की जा सकेगी। ऐसे में पुलिस की जांच की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

बताया जाता है कि जिला मुख्यालय के परसा महापात्र गांव के टोला बरगहिया निवासी अर्जुन लोधी (19) पुत्र सुरेश बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। घटना के दिन अर्थात शुक्रवार को अर्जुन अपने चचेरे भाई  मनोज लोधी को लाने के लिए ब्लाक मुख्यालय उसका बजार गया हुआ था।  वह मनोज लोधी को गांव के बाहर सउ़क पर बने उसके मकान पर तार कर अपने गांव वाले मकान को चल पड़ा।  

मगर वह अपने गांव वाले मकान तक नहीं पहुंच सका और रात करीब नौ बजे सड़क के पास अर्जुन के पड़े होने की जानकारी लोगों ने दी। मनोज के सड़क वाले घर और अर्जुन के गांव के घर के बीच मात्र दो तीन सौ मीटर की दूरी थी। जाहिर है कि इसी बीच उसके साथ् ही कुछ घटना घटित हुई होगी। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से बिना बताए घर चले आए। इसी बीच उसकी मौत हो चुकी थी। ;यहां यह सवाल गौरतलब है कि अस्पताल से उसके परिजन चुपके से क्यों चले आये। क्या इसके लिए उन पर कोई दबाव था।इसके बावजूद भी परिवार के लोग छात्र अर्जुन लोधी की हत्या की आशंका जता रहे हैं।

इस बीच गांव में यह भी चर्चा है की अर्जुन गांजा व नशीी दवाओं का भी आदि था। लोग आशंका कर रहे हैं कि उसने शायद ज्यादा नशा कर लिया होगाा। बहरहाल रविवार को मिली पोस्ट मार्टम रिपेार्ट में हत्या का कारण स्पष्ट न होने से पूरा मामला उलझ गया है। अब विसरा जांच के लिए आगरा जाएगा तब ही कुछ स्पस्ट हो सकेगाा।

समाचार लिखो जाने तक पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस संबंध में सदर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसलिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Leave a Reply