पांच सौ रुपये के लिए किया था मासूम अरमान का कत्ल, सहाजन जेल भेजा गया

November 22, 2017 5:03 PM0 commentsViews: 1328
Share news

 

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। जिले के ढेबरुआ थाना क्षे़त्र के ग्राम तिरछहवा में सात साल के मासूम बच्चे अरमान के कत्ल का खुलासा तो हो गया था, लेकिन हत्या की वजह नही पता चल पा रही थी। दो दिलन की कड़ी पूछताछ के दौरान मुलजिम सहाजन ने कत्ल की दिल दहलाने वाली वजह बताई है। उसने सिर्फ पांच सौ रुपया एडवांस न मिलने के कारण एक मासूम की जान ले ली।  इस खुलासे के बाद लोग मुलजिम सहाजन के प्रति गुस्से में भर उठे हैं।

अरमान के कत्ल की वजह का खुलासा करते हुए गिरफ्तार  भुतहवा निवासी मुलजिम सहाजन ने बताया कि वह एक मजदूर है, जो  मकान बनाने वाले राज मिस्त्री के साथ काम करता है। कुछ दिन पहले वह ग्राम तिरछिहवा निवासी राज मिस्त्री मुकीम से पांच सौ रुपये एडवांस मांगने के लिए गया था। लेकिन मुकीम ने उसे रुपये नहीं दिया।

उसने बताया कि राज मिस्त्री मुकीम ने एडवांस मांगने पर कहा कि अब तुम मेरे साथ काम नही करते। तुम जिसके अंडर में काम करते हो, उनसे पैसा मांगो। बकौल सहाजन उसे इस बात पर गुस्सा आयाॽ और उसने मुकीम को सबक सिखाने की सोच लिया।

सहाजन रविवार के दिन मौका पाकर तिरछिहवा पहुंचा। उसने राज मिस्त्री मुकीम के सात साल के बेटे अरमान को चाकलेट दिलाने के बहाने  बुलाया और फिर उसे गांव के बाहर गन्ने के खेत में ले गया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और चाकू से उसका पेट फाड़ कर उसकी हत्या कर दी और भाग निकला।

बता दें कि अरमान की लाश रविवार को उसके गांव तिरछिहवा के एक  गन्ने के खेत से बरामद हुई थी। कत्ल का कोई वजह नजर न आ रही थी। रविवार की शाम गांव के बच्चों ने अरमान को पड़ोसी गांव भुतहवा के सहाजन के साथ देखे जाने की बात बताई। इसके बाद सहाजन को उसी रात हिरासत में लिया गया। कई दिनों की पूछताछ के बाद उसने आज बुधवार को कत्ल की वजह का खुलासा किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।

 

 

Leave a Reply