इफ्तार पार्टीः गंगा जमुनी तहजीब के चलते अजीम मुल्क बना है भारत- अरशद खुर्शीद

June 10, 2017 1:25 PM0 commentsViews: 1239
Share news

 एम. आरिफ

eoza

इटवा, सिद्धार्थनगर। भारत इस लिए अजीम मुल्क माना जाता है कि यहां गंगा जमुनी तहजीब जम के फल फूल रही है। देश और समाज की तरक्की के लिए इस तहजीब को बरकरार रखना होगा। यह बातें इटवा विधानसभा क्षेत्र के बसपा उम्मीदवार हाजी अरशद खर्शीद ने कही। वह आज कमदालालपुर में स्तिथ आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में बोल रहे थे। इफ्तार पार्टी का आयोजन उन्हीं की तरफ से था।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमान इस मुल्क की दो आंखें हैं। दोनों को एक साथ खुला रहना होगा। हिंदू और मुसलमान सभी को चाहिए कि वह एक दूसरे के पर्व त्यौहार में शामिल हों। इससे सामाजिक एकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आज बहुजन समाज पार्टी बहुजन हिंताय की बात कर रही है। यहीं इस देश का मूल चरित्र है। इसलिए सभी को इस नारे पर अमल करना चाहिए।

इससे पूर्व अजान की पहली आवाज पर वहां मौजूद हजारों लोगों ने इफ्तार किया और रमजान की फजीलत पर भी चर्चा की। प्रोग्राम में असलम खुर्सीद, शकील एम चौधरी, नजरे आलम,  राम यज्ञ गौतम, मास्टर इकराम, नसीम अहमद, साजिद अहमद, पूर्व प्रमुख इजहार अहमद आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply