अरुण प्रजापति राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष मनोनीत

October 12, 2022 8:58 PM0 commentsViews: 199
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी एवं प्रदेश महामंत्री शिवबरन यादव द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के युवा पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति कों कर्मचारी हितों के प्रति उनके संघर्षो कों देखते हुए राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद बस्ती मंडल का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है।

प्रांतीय नेतृत्व ने अरुण कुमार प्रजापति से अपेक्षा की है कि कर्मचारी हितों के संघर्ष के लिए आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए लगातर प्रयासरत रहेंगे।

श्री प्रजापति के मंडल अध्यक्ष मनोनयन पर सिद्धार्थनगर के कर्मचारी सुजीत जायसवाल, राजेश मिश्रा, अवनीश त्रिपाठी, सतीश मणि त्रिपाठी, कैलाश मणि त्रिपाठी, नागेंद्र राव, ई. जय प्रकाश बस्ती के कर्मचारी मस्तराम वर्मा, तौलू प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार, ई. प्रेमचंद और संतकबीरनगर के कर्मचारी रामभजन यादव, ई. राजेश श्रीवास्तव ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply